शादी का झांसा देकर कंपनी में तैनात सुपरवाइजर ने साथी युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक मंगलौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह सिडकुल की नौकरी करती है। रावली महददू क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। युवती का आरोप है कि नौकरी करने के दौरान उसकी दोस्ती कंपनी में तैनात सुपरवाइजर मूल निवासी 93 पर्वा अटरिया गोपालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद हिमांशु सिंह से हुई थी। आरोप है कि हिमांशु उससे मोबाइल पर बात करते लगा। इसके बादर हिमांशु ने मार्च 2021 में युवती को अपना जन्मदिन बताकर धोखे से कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।