फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला साहेब की पुण्यतिथि पर हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने पार्टी जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिव सैनिकों ने हरकी पैड़ी पर गंगा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शारदा नगर पार्टी कार्यालय में जिला प्रमुख अशोक शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि बाला साहेब ठाकरे के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अशोक शर्मा ने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ शिवसैनिक एकजुट होकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। संचालन अमरदीप मुनिया ने किया। इस दौरान रवि बक्शी, आबाद कुरैशी, राकेश सैनी, कुल्लू अंसारी, राजेश, अनिल कुमार, दिलशाद कुरैशी समेत कई शिव सैनिक मौजूद रहे।
शिवसेना जिला प्रभारी विशाल शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा के चरणों में पूजा-अर्चना की और बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बबलू शर्मा, मुकेश उपाध्याय, कपिल त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, मांगेराम प्रजापति, अश्विनी सैनी, शुभम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें