फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति धाम में टूटी सड़कें, घुप अंधेरा

विज्ञापन
गणपति धाम फेज-2 में बदहाल पड़ी सड़क । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जगजीतपुर का गणपति धाम फेज-2 कॉलोनी कहने को तो नगर निगम क्षेत्र में शामिल है। दो साल बाद भी यहां के 50 परिवारों को जरूरी सुविधाएं नसीब नहीं हो सकी। सड़कें बदहाल हैं और गंदगी पानी के निकासी का भी इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन

कॉलोनी की हर सड़क जर्जर है। दूषित पानी की निकासी के लिए नाली, तो बनी है, लेकिन गंदे पानी कॉलोनी से बाहर निकासी के लिए इंतजाम नहीं है। पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात के वक्त लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। निगम में मर्ज होने के बावजूद कूड़ा उठान के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
कॉलोनी में सीवर लाइन का भी अतापता नहीं है। जर्जर सड़कों की वजह से बरसात में स्थानीय लोगों को वाहन तो दूर, पैदल आवागमन में भी और ज्यादा दिक्कतें आती हैं। दूषित पानी की निकासी के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने से कॉलोनी के वाशिंदों को संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। खास बात यह है कि कुछ परिवारों ने अपने खर्चे ही सड़कों के छोटे-छोटे पैच का निर्माण तक करा लिया है।
विज्ञापन

सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए कई बार निगम प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक न सड़क बन पाई है और न ही दूषित पानी के निकासी के इंतजाम हुए हैं।
जतिन पाल
कॉलोनी में टूटी सड़कों की वजह से अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल होते हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलते ही कॉलोनी की सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है।
अनीता चौधरी
कॉलोनी में डेढ़ सौ ज्यादा परिवार रहते हैं। सीवर लाइन और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। सड़कों की हालत सुधर जाए।
कुलदीप सिंह
नगर निगम में होने के बावजूद कूड़ा उठान के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़े की बड़ी समस्या है और इसके साथ सड़क व अन्य समस्याएं भी हैं। कॉलोनी की समस्याओं का जिम्मेदार निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं है।
प्रदीप बालियान
पथ प्रकाश की समस्या है, तो इसे दिखवाकर अतिशीघ्र व्यवस्था कराई जाएगी। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ा उठाने को लेकर आ रही दिक्कतों का भी निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

- दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें