डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को भी लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव से हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू रामनगर कालोनी में आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल को मरीज बनकर आए दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डालकर व उनकी पत्नी केे बाथरूम में बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की लूट व सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने पीड़ित डॉ. की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लूट के खुलासे के लिए जुटी पुलिस के हाथ में अहम सुराग लगे है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में की फुटेज में दो संदिग्धों के चेहरे कैद होने पर अलग-अलग पुलिस टीमें उनका पीछा कर रही हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी इस मामले में लगातार जानकारी लेते रहे।