फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से राजाजी में कार्यबहिष्कार पर रहेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन के आश्वासन के बाद भी राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारियों को उपनल में समायोजित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे आउटसोर्स कर्मी मांगों के लिए मंगलवार से कार्यबहिष्कार कर देहरादून में धरना देंगे।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से उपनल में समायोजित करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके कारण आठ नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व के समस्त आउटसोर्स कर्मियों ने अनिश्चितकालीन के लिए कार्यबहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी थी। आउटसोर्स कर्मियों का नेतृत्व कर रही यमकेश्वर की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने मांगों को लेकर नौ नवंबर को देहरादून में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से कर्मचारियों की वार्ता कराई थी। इसमें तीन दिन में मांगों को पूूरा कराने के लिए आश्वासन दिया गया था। इस आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने 15 नवंबर तक हड़ताल स्थगित कर दी थी, लेकिन सोमवार तक दिए गए आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे आउसोर्स कर्मचारी मंगलवार से सभी रेंजों से कार्यबहिष्कार कर देहरादून मुख्यालय पर अनिश्चतकालीन धरना शुरू करेंगे।
आज से एआरटीओ दफ्तर में नहीं होंगे काम
हरिद्वार। एक सूत्री मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया गया जाएगा। इससे एआरटीओ दफ्तर में कामकाज ठप हो जाएंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मोहन लाल ने बताया कि एक सूत्री मांग के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, 15 नवंबर को सरकार की ओर से पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित हो गया था। ऐसे में मंगलवार 16 नवंबर से एआरटीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें