फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भेल मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल के चलते पुलिस ने वाहनों के लिए रूट प्लान जारी कर दिया है। प्लान 14 फरवरी तक लागू रहेगा। भेल मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह जीरो जोन रहेगा।
विज्ञापन

14 फरवरी का मतदान है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 13 फरवरी को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर शिवडेल स्कूल से रवाना होंगी। इसके लिए 12 फरवरी से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। शिवमूर्ति चौक से शिवडेल स्कूल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मस्जिद रोड तिराहे से शिवडेल स्कूल तक जीरो जोन रहेगा। मानव संसाधन केंद्र के पीछे से एसबीआई चौक तक जीरो जोन रहेगा। सेक्टर-2 चौक स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर से रामलीला मैदान तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा। सेक्टर-2 चौक से एसबीआई चौक की तरफ नो-एंट्री जोन रहेगा।
पोलिंग पार्टियों की बसें रामलीला मैदान और ईटी हॉस्टल में पार्क की जाएंगी। प्राइवेट व स्टाफ के वाहन मानव संसाधन केंद्र के सामने एचडीआरसी चौक से बाएं बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खड़ी होंगी। पोलिंग पार्टियां रामलीला मैदान तथा ईटी हॉस्टल से चुनाव नियंत्रण कक्ष शिवडेल स्कूल तक पैदल जाएंगी। रामलीला मैदान तथा हॉस्टल से पोलिंग पार्टियों की बसों की निकासी मानव संसाधन केंद्र के पीछे वाली रोड से होगी। पोलिंग पार्टियों के समस्त वाहन ऋषिकुल मैदान से शंकराचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम चौक से हरिलोक तिराहा से रानीपुर झाल से बोगला बाईपास होते हुए शिवालिक नगर चौक होते हुए भेल के सेक्टर-2 रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सभी पोलिंग पार्टियों की बसों की निकासी भगत सिंह चौक से टिबड़ी फाटक अंडर पास से पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल तिराहा अंदर से ऋषिकुल हाईवे होते हुए शंकराचार्य चौक से होगी। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से अंतिम पोलिंग पार्टी के अपने पोलिंग बूथ पहुंचने तक और इसी तरह 14 फरवरी को अंतिम पोलिंग पार्टी के चुनाव नियंत्रण कक्ष शिवडेल स्कूल भेल पहुंचने तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें