फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बेटियों ने बेटों को पछाड़ बाजी मारी

विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में बेटियों ने बेटों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। जनपद स्तर पर छात्राओं का सफलता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में ढाई प्रतिशत अधिक है। जनपद का परीक्षा परिणाम 94.56 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में आई कोरोना संक्रमण की लहर के चलते स्कूलों पर ताले लगने शुरू हो गए थे। इसके कारण न तो ठीक ढंग से स्कूलों में शिक्षण कार्य हो सका और न ही परीक्षाएं हो सकीं। हालांकि, ऑनलाइन शिक्षण कार्य स्कूलों की ओर से लगातार जारी रहा। बच्चे अपने घरों पर ही परीक्षाओं की तैयारी करते रहे। परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सरकार कोरोना संक्रमण थमने का इंतजार करती रही। ताकि ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र ऑफलाइन परीक्षा दे सकें। लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने से परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी।
इसके बाद सीबीएसई की ओर से बनाए गए नियमों के आधार पर कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार जनपद में कुल 6382 छात्र पंजीकृत थे। पंजीकृत बच्चों में से 6035 ने सफलता प्राप्त हासिल की। पंजीकृत 2721 छात्राओं में से 2610 उत्तीर्ण हुईं। 3661 पंजीकृत छात्रों में से 3425 सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें