फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अगस्त तक हर जिले में खुलेगी लैब: डा. धन सिंह

विज्ञापन
राजकीय मेला चिकित्सालय में नवनिर्मित आरटीपीसीआर लैब का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री धन सिंह रा? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को राजकीय मेला चिकित्सालय में नवनिर्मित आरटीपीसीआर लैब का लोकार्पण किया। लैब एसडीआरएफ मद से करीब चार करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनी है। डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आरटीपीसीआर लैब शुरू हो गई है। 30 अगस्त तक अब उन सभी जिलों में लैब स्थापित की जाएगी, जहां लैब सुविधा नहीं है। प्रत्येक जनपद में लैब खुलने से कोराना जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी 13 जिला मुख्यालयों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। जहां आवश्यकता है वहां सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका का जिक्र करते कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के 100 अस्पतालों का 30 अगस्त तक दौरा करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में काफी काम किया है। हरिद्वार के महिला अस्पताल में बेड क्षमता बढ़ाई गई। लैब और एमआरआई सुविधाओं का अस्पतालों में विस्तार हुआ है। हरिद्वार में कुछ समय बाद मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने आरटीपीसीआर लैब के बारे में जानकारी दी। मेला चिकित्सालय को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने भी आरटीपीसीआर मशीन दी है, उसका भी संचालन हो रहा है। इस तरह प्रतिदिन दो सौ टेस्ट हो रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सी रविशंकर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. निशात अंजुम, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
आईसीयू वार्ड का किया निरीक्षण
हरिद्वार। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मदन कौशिक ने 22 बेड के आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में मानव संसाधनों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जितने भी पद रिक्त चल रहे हैं, उनमें शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में अच्छा कार्य करने वाले डॉक्टर एवं स्टाफ को 20 अगस्त तक कोरोना वॉरियर के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
-----------------------
टीकाकरण में तीसरे से एक नंबर पर लाना है प्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 30 दिसंबर 2021 तक उत्तराखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाना लक्ष्य है। अभी तक 58 लाख लोगों को टीका लगा चुके हैं। उत्तराखंड टीकाकरण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। जल्द से जल्द टीकाकरण कर प्रदेश को पहले नंबर पर लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें