देर रात गंगा किनारे अपनी कार एवं सामान छोड़कर इंदौर मध्यप्रदेश के एक यात्री ने गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस को यात्री के परिजन के आने का इंतजार है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को गृह कलह से जोड़कर देख रही है। घटना हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे की रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र की है।
आनंद वन समाधि के पास गंगा घाट पर बैठे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक यात्री ने गंगा में छलांग लगा दी है। उसका सामान गंगा घाट पर पड़ा है। मौके पर पहुंची रोडीबेलवाला चौकी पुलिस ने गंगा घाट से मिले लेपटॉप, मोबाइल फोन, चप्पल, कैप्री एवं कार की चाभी को कब्जे में ले लिया।
पुलिस को पास ही स्फिट कार भी मिल पाई। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने बताया कि युवक की पहचान अनूप प्रकाश शर्मा निवासी 502 लोकारडीना अपार्टमेंट 247 श्रीनगर मेन इंदौर मध्यप्रदेश के रुप में हुई। उसकी कैप्री से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी, बच्चों एवं कुत्ते का श्राद्ध कर देने की बात लिखी है।
अपनी मौत का जिम्मेदारी किसी को नहीं ठहराया है। चौकी प्रभारी के अनुसार पत्नी से बात हो गई है, वे यहां पहुंच रहे है। जल पुलिस के खोजने पर भी उसका कुछ अता पता नहीं चल सका है।