फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर में गोकशी, आरोपी दबोचा

Sat, 14 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने सलेमपुर गांव में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपी दबोच लिए हैं। घटनास्थल से गोमांस, धारदार हथियार, रस्सी एवं बाट-तराजू बरामद किए हैं। एक आरोपी पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को सलेमपुर गांव के एक घर में गोकशी करने की सूचना मिली। पुलिस ने गांव में छापा मारा तो रईस के घर में एक गाय कटी थी। पुलिस ने आरोपी रईस एवं उसके साथी अनीस को दबोच लिया। पुलिस ने घटनास्थल से मांस, रस्सी, धारदार हथियार, तराजू-बाट माप बरामद किए। लेकिन दिनभर में पुलिस को पशु चिकित्सक नहीं मिल पाया जिससे की मांस की प्रारंभिक पड़ताल कराई जाती।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मांस गाय का है। आधिकारिक तौर पर पशु चिकित्सक के परीक्षण के बाद मिलने पर उसकी पुष्टि होगी। मांस का नमूना लेने के बाद बाकी दफना दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें