फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी नंबर बताकर ठगे 14 हजार रुपये

Fri, 29 May 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के नाम पर 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने के नाम पर 14 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके अलावा 35 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया तो लूटे जाने का शक हुआ।
विज्ञापन


नरेंद्र श्रीवास्तव पुत्र श्रीराम श्रीवास्तव निवासी जिला पंचायत आवासीय कालोनी मायापुर के फोन पर यूनिनार की ओर से बताते हुए 25 लाख रुपये लक्की ड्रा में निकलने की बात कही। इस धनराशि को प्राप्त करने से पहले 14 हजार रुपये जमा कराने को पीएनबी का खाता नंबर दिया।

जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम प्रीतम दत्ता निवासी दुर्गादास मुखर्जी स्टेट हथोला कलकत्ता बताया था। उनकी बातों में आकर नरेंद्र ने 14 हजार रुपये जमा करा दिया। इसके बाद 25 मई को फिर से फोन आया कि इनटैक्स के रुपये जमा करने के लिए 35 हजार रुपये और जमा कर दो।
विज्ञापन


इस पर शक हुआ और पहले जमा करायी धनराशि वापिस मांगी। तो दूसरी तरफ से कहा गया कि वह राशि भारत सरकार के खाते में जमा में जमा हो गई। नरेंद्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें