फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी दरोगा के घर पुलिस ने डाला ताला

Fri, 29 May 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ईशा हत्याकांड के आरोपी दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह के साकेत नगर स्थित घर पर पुलिस ने अपना ताला डालकर उसे सील कर दिया है। ज्ञानेंद्र और दूसरे हत्यारोपी मनीष कठेरिया का वारदात के 11 वें दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों हत्यारोपी किसी परिचित के मोबाइल से कांफ्रेंसिंग के जरिए ईशा के घरवालों और अपने परिचितों से बात कर रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में दरोगा के कई और महिलाओं से रिश्तों का खुलासा हुआ है। पुलिस कुछ महिलाओं से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरोगा अपनी पहली पत्नी नीलम और दो बच्चों के साथ साकेत नगर में कुंअर मल के मकान में पिछले डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था। गुरुवार को पुलिस ने उसके मकान में ताला डालकर उसे सील कर दिया है। पुलिस को शक है कि कुर्की के डर से दरोगा वहां से अपना सामान हटा सकता है। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच में तैनात रहा दरोगा ज्ञानेंद्र अपना मोबाइल बंद किए हुए है। वह जहां होता है वहां से दूर रहने वाले किसी परिचित के मोबाइल से कांफ्रेसिंग के जरिए लोगों से बात कर रहा है। इसलिए पुलिस गच्चा खा रही है। पुलिस के अनुसार दरोगा के कर्नलगंज सर्किल में रहने वाले एक कांस्टेबल की पत्नी और एक दरोगा दोस्त की मां से भी संबंधों का पता चला हैं। पुलिस ने पिछले दिनों कांस्टेबल की पत्नी से भी पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो दरोगा की मां और करीबी रिश्तेदारों के साथ ही मनीष कठेरिया की मां को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है।

आज कर सकते हैं सरेंडर
पुलिस का दबाव बढ़ता देख दरोगा ज्ञानेंद्र और उसका साथी मनीष शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दरोगा और उसके दोस्त ने सीएमएम कोर्ट में सरेंडर को अर्जी दी है। शुक्रवार को तारीख है।
विज्ञापन


यह है मामला
नवीन नगर काकादेव निवासी ईशा की शादी वर्ष 2013 में दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह से हुई थी। इनके डेढ़ साल की बेटी सान्या है। 18 मई को दरोगा कार से ईशा को कूष्मांडा देवी मंदिर दर्शन कराने के बहाने ले गया था। 19 मई को कौशांबी के महेवा घाट थाने के पास ईशा का धड़ मिला। सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में दरोगा और साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें