फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को परिजन ने धुना

Mon, 25 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के एक प्रेमी युगल की अपर रोड पर उनके परिजन ने सरेराह धुनाई कर दी। चेतक पुलिस ने इसे परिजन के चंगुल से छुड़ाया। हरिद्वार पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


घटना अपर रोड पर रविवार शाम की है। हर कोई तब दंग रह गया जब कुछ लोगों ने एक प्रेमी युगल की पिटाई कर दी। दुकानदार से लेकर राहगीरों ने बीच बचाव का प्रयास किया। तब सभी को पता चला कि यह सब लोग प्रेमी युगल के परिजन ही हैं। सूचना पर चेतक पुलिस पहुंच गई।

पुलिसकर्मियों ने प्रेमी युगल को मुक्त कराया, फिर उन्हें कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी महेेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक ने अपना नाम गणपत मीणा निवासी देवला गमढी धंधौडा गुना मध्यप्रदेश बताया। 12 की छात्रा भी उसी गांव की है और दूर के रिश्ते में युवक की भतीजी लगती है।
विज्ञापन


युवक फिलहाल भोपाल के शिक्षण संस्थान से एमबीए कर रहा है। प्रेमी युगल 15 मई को गांव से फरार हुआ था। यहां पर ये श्रवणनाथ नगर के एक होटल में ठहरे थे। इनकी लोकेशन कुछ दिनों से हरिद्वार में मिलने पर परिजन पहुंचे थे। किशोरी पक्ष के लोग रसूखदार है और गुना में उसकी बुआ विधायक भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें