फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात को ही दूल्हे से मारपीट, लूट

Fri, 12 Jun 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी निवासी राकेश कुमार पाल ने अपने ससुराल वालों पर सुहागरात को उसके साथ मारपीट करने, सामान लूटने और पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जाम नगर गुजरात में एक कंपनी में काम करने वाले राकेश कुमार के अनुसार 27 मई को उसकी शादी मुधबन नगर, काशीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ रुड़की स्थित एक होटल में रुका था। सुहागरात में ही उसके ससुर, सास और अन्य रिश्तेदार उसके कमरे में आ गए।

वहां रखे सभी बैग जिनमें करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख कैश आदि सहित सभी सामान लूट लिया। उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। उसके साथ मारपीट भी की गई। बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


अगले दिन वह अपने परिवार के साथ पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। डरा धमकाकर उससे कोरे स्टांप पेपरों पर उसके साइन कराए और कहा कि तुम्हारा तलाक हो गया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार उसने एक जून को इस संबंध में रुड़की कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने अपनी अधिवक्ता प्रवीण बॉबी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें