फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इण्डिया में नौकरी के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने पौड़ी गढ़वाल के युवक से ढाई लाख की रकम ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के गांव कन्नौज थलीसैंण निवासी हरिदत्त पुत्र केशवानंद दत्त हाल में कृपाल नगर कालोनी सिडकुल में अपनी बहन के घर रह रहे हैं। 15 फरवरी को उन्होंने एक समाचार पत्र में एयर इंडिया में जॉब का विज्ञापन देखकर विज्ञापन देने वाले से संपर्क साधा। कॉल रिसीव करने वाली युवती ने अपना नाम मानसी बताया। युवती के कहने पर युवक ने एलआईसी और आयकर विभाग के जुड़े दस्तावेज डाक के माध्यम से उन्हें भेज दिए। इसके साथ ही युवक ने एक हजार रुपये उनके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विज्ञापन देने वाले लोगों ने कुछ दिन बाद फिर से उनके बताए खाते में ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक ने जब एयर इंडिया से अधिकृत तौर पर जानकारी हासिल की पता चला कि उनकी ओर से जॉब का कोई विज्ञापन ही नहीं जारी हुआ था। युवक का आरोप है कि उससे समय समय पर राजकुमार, हरि शर्मा, कीर्ति नाम की युवक व युवतियों ने संपर्क साधकर रकम जमा कराई थी। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें