फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर नहीं, एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : किशोर

विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य किशोर उपाध्याय का स्वाग? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनाव किसी चेहरे पर नहीं, एजेंडे पर लड़ेगी। जो राजनीतिक दल मुफ्त बिजली देने की बात कह रहे हैं, वह उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। निशुल्क बिजली, पानी और रोजगार जनता का अधिकार है। पूर्व सीएम हरीश रावत के चार सौ यूनिट फ्री बिजली देने के बयान से बचते हुए उपाध्याय ने कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तराखंड की जनता को यह सब चीजें निशुल्क मिलेंगी भी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रानीपुर मोड़ के पास एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य की 91 प्रतिशत जमीन सरकार ने लोगों से छीन ली है। जिससे सरकारें या तो यह जमीन, जंगल राज्य के लोगों को वापस करे, ताकि वह उन पर पर्यटन से जुड़े कामधंधे शुरू रोजगार पा सकें। यदि सरकार यह नहीं कर सकती है तो निशुल्क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, एक परिवार को प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देकर रोजगार दिया जाए।
जंगली जानवरों के हमले से मरने वालों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी देने की भी उन्होंने वकालत की। इस मौके पर विभाष मिश्रा, अंजू द्विवेदी, अंशुल श्रीकुंज, विशाल राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें