फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भोगविलास के लिए नहीं तीर्थयात्रा को आएं: शंकराचार्य

Thu, 14 Apr 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी स्वरूपानंद - फोटो : ANI
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड की पावन धरती पर आकर तीर्थयात्रा के नाम पर जो लोग भोगविलास करते हैं, शराब पीते हैं वह सभी नर्क में जाएंगे।
विज्ञापन


तीर्थ स्थानों पर भोग विलासिता और शराब तीर्थयात्रियों ने पी तो वह गंगा नाराज हो गई और इसी कारण केदारनाथ में आपदा आई। उन्होंने कहा कि आज कई लोगों को भगवान मानते हुए सनातन धर्म और हमारे मंत्रों के साथ शास्त्रों को भी बिगाड़ा जा रहा है।

हरिद्वार के कनखल स्थित अपने मठ में पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में पहले श्रद्धालु तीर्थयात्रा की भावना से आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य ने शुरू की तीर्थयात्रा की परंपरा

स्वामी स्वरूपानंद
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के लिए मन की पवित्रता, वाणी में संयम होना चाहिए। इससे ही तीर्थयात्रा का फल मिलता है। उन्होंने केदारनाथ में आई आपदा के अन्य कारण भी गिनाए।

कहा कि एक तो गंगा में लगातार बनाए जा रहे बांध हैं और दूसरा अलकनंदा नदी में बांध बनाकर धारी देवी के मंदिर को डुबोना रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा की परंपरा जगद्गुरु शंकराचार्य ने शुरू की थी। इसलिए जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम जगद्गुरु शंकराचार्य के नाम पर रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव के समय जो वायदे किए थे प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि इन दो सालों में न तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और न ही विदेशों से काला धन वापस आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें