सीएम अखिलेश यादव का प्रस्ताव लेकर शिवपाल यादव बाबा रामदेव के पास पहुंचे।
- फोटो : AmarUjala
योगगुरु बाबा रामदेव उत्तराखंड के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी योगपीठ, आचार्यकुलम, मेगा फूड पार्क, आयुर्वेदिक फार्मेसी बनाएंगे। संभावना है कि यूपी के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड में इन प्रकल्पों की स्थापना होगी। बुधवार को इसको लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और बाबा रामदेव में बीच लंबी वार्ता हुई।
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव प्रस्ताव लेकर बुधवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ लंबी मंत्रणा की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया इस आशय का प्रस्ताव सौंपा।
योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट तैयार करे वह काम शुरू कर देंगे। बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में सभी प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। दोनों के बीच बुंदेलखंड की गरीबी और सूखे को लेकर भी लंबी वार्ता हुई।