फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुलदार पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बहादराबाद। ब्लाॅक क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में गुलदार आने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया है। ताकि गुलदार को पकड़कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जा सके।
रविवार की देर सायं गुलदार की दस्तक इब्राहिमपुर गांव में शुरू हुई। कुछ लोगों को खेतों में गुलदार दिखाई दिया। पूरे गांव में दहशत का माहौल छा गया। लोगों ने खेतों की ओर जाना छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खेतों में गुलदार को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन गुलदार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बताए स्थान पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर इंदर सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें