हरिद्वार। महिला विद्यालय डिग्री काॅलेज सती कुंड कनखल में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्या प्रो. गीता जोशी ने महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य व प्रगति की जानकारी छात्राओं को दी।
महाविद्यालय के विजन व मिशन के बारे में बताया। छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत लागू पाठ्यक्रम, आंतरिक व वाह्य परीक्षा महत्व और कार्यरत विभिन्न समितियों व कार्यों की जानकारी दी। कहा कि कॉलेज की समय-सारणी के अनुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, प्रो. प्रीति आत्रेय, डॉ. प्रेरणा पांडेय, यासमीन अमीर, डॉ. राखी सिंह, सुजाता शर्मा, कंचन रावत, मोतिया शर्मा, दलसिंह, शिखा गुप्ता, अंकित गोयल, श्रीकांत, शुभम लोधा, विनीत कुमार, सीमा रानी, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद