फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबले में बीपीएड ने फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
ट्रॉफी
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित फार्मेसी सप्ताह का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन हो गया। आखिरी दिन वॉलीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, योगासन, डिबेट, पेंटिंग, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताएं कराई गई।

विज्ञापन

सुबह बीपीएड और श्रद्धानंद ग्रुप के मध्य वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोचक मुकाबले मे बीपीएड ने श्रद्धानंद ग्रुप को 2-1 से परास्त कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। देवांश और रघु चोकर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। गुरुकुल इलेवन एवं फैकल्टी इलेवन के बीच क्रिकेट के फाइनल में फैकल्टी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट पर 106 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल इलेवन की टीम 96 रनों के स्कोर ऑल आउट हो गई।
बैडमिंटन के फाइनल मे बालिका वर्ग में डबल में स्वाति और आदया की जोड़ी ने सुरभि व भावना की जोड़ी को 2-1 से परास्त पर फाइनल ट्राफी जीती। फैकल्टी वर्ग में डबल मुकाबले में अखिलेश कुमार और हेमवती नंदन की जोड़ी नेे सतेंद्र राजपूत और अजेंद्र कुमार की जोड़ी को 2-1 से मात दी। हेमवती नंदन और सतेंद्र राजपूत को बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि योग एवं शरीर का संबंध व्यापक एवं महत्वपूर्ण है। श्रम से शरीर और योग से मन के स्वास्थ्य का संयोजन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

योग की क्रियाओं का संचालन डॉ. ऊधमसिंह ने किया। योगासन की क्रियाओं में सतेंद्र राजपूत और राजीव तनवार ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज मुकाबले मे बीपीईएस के पंकज और निबंध लेखन मे शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओपन कैटेगरी में प्रिंस कश्यप ने प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुगंध वर्मा ने प्रथम, पेंटिंग मे बीपीईएस की वैष्णवी शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, कनिक कौशल, सुनील कुमार, दुष्यंत राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें