रानीपुर पुलिस की गिरफ्त में करोड़ों की जमीन का बैनामा करने वाला फर्जी विक्रेता आरोपी।
- फोटो : HARIDWAR
जमीन के फर्जी विक्रय पत्र तैयार कराने के बाद फर्जी हस्ताक्षर व फोटो लगाकर उसका बैनामा 35 लाख रुपये में कर दियद्म गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद फर्जी बैनामा कराने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
कोतवाल रानीपुर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक गांव गढ़मीपुर पूरनपुर निवासी कुर्बान ने सतीश सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया था। कुुर्बान का कहना था कि उसकी गांव पूरनपुर साल्हापुर में 1. 3470 हेक्टेयर कृषि भूमि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भूस्वामी कुर्बान बनकर बेच दिया गया था। जमीन बेचने के दौरान फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने के साथ ही उसके फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी फोटो भी बैनामे पर चस्पा कर दी गई थी। जमीन की कीमत करीब 35 लाख रुपये के आसपास थी। पुलिस ने कुर्बान बनकर फर्जी बैनामा तैयार कर औने-पौने दामों में बेचने वाले आरोपी निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को गिरफ्तार किया गया।
रुपये के लालच में बना था कुर्बान
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चंद रुपये के के लालच में आकर वह ग्राम फेरुपुर पथरी हरिद्वार के रहने वाले सतीश सैनी के साथ मिलकर उपरोक्त उपजाऊ कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कुर्बान बनने के बाद करने लिए गया था।