फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल कर्मचारियों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
मेन गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते भेल की हीप एवं सीएफएफपी की यूनियनों के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भेल की हीप और सीएफएफपी की यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को मेन गेट पर प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और मार्च निकाला।
विज्ञापन

हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रामयश सिंह ने कहा कि करोना की आड़ में प्रबंधन ने मजदूरों को मिलने वाली सुविधा (अप्रैल 2020 से इंसेंटिव, बोनस, पीपी, नाइट अलाउंस, कैंटीन सब्सिडी, व्हीकल सब्सिडी) में कटौती या तो बंद कर दी है। अधिकारियों को मि लने वाली सुविधाओं में कोई कटौती नहीं हुई है। 9 अक्तूबर 2020 को करोना महामारी में कंपनी घाटे में थी। करोड़ों रुपये का पीआरपी बांट गया, लेकिन प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के पीपी एवं बोनस की अभी तक संयुक्त समिति की बैठक नहीं बुलाई है। भेल प्रबंधन मजदूरों के पीपी बोनस के भुगतान के लिए गंभीर नहीं है।
यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल में मृतक कर्मचारियों के आश्रित को योग्यतानुसार नियमित सेवा के लिए तत्काल पॉलिसी बनाई जाए। क्वार्टर आवंटन और मृत्यु सहायता राशि को पांच वर्ष तक ना करते हुए इसे कर्मचारी की सेवानिवृत्ति तिथि तक किया जाए। जिन कर्मचारियों की सामान्य मृत्यु हुई है उन्हें भी इस पॉलिसी के अंतर्गत शामिल किया जाए।
विज्ञापन

सीएफएफपी श्रमिक यूनियन महामंत्री अमित गोगना ने कहा कि प्रबंधन 2 साल से एक करोड़ के टर्म इंश्योरेंस लागू करने का आश्वासन दे रहा है। इंश्योरेंस लागू नहीं होने से मजदूरों में रोष है। सेंट्रल फॉउंड्री फोर्ज वर्कर्स यूनियन महामंत्री जयशंकर ने कहा कि पांचवें फेस की लॉटरी निकले हुए 17 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। मामला कोर्ट में लंबित है। जिससे कर्मचारियों को भूमि का आवंटन नहीं हो पा रहा है। इस दौरान रवि कश्यप, बीजी शुक्ला, आदेश कुमार, अशोक सिंह, सलीम, ईसम पाल, ऋषिपाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, कामता प्रसाद, प्रहलाद सिंह चौहान, विकास परिडा, गौरव, राजवीर, दिलीप कुमार दास, जयपाल तोमर, राहुल गौतम, कमलेश राय, ओम प्रकाश मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें