फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार ने मनाया तीज महोत्सव

विज्ञापन
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की और से हरियाली तीज महोत्सव में भाग लेती महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की ओर से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। वैश्य बंधु लोहिया धर्मशाला दयानंद नगरी कनखल रोड ज्वालापुर में आयोजित उत्सव में महिलाओं ने महोत्सव में गीत संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

महिलाओं एवं नन्हें मुन्ने बच्चों ने फनी गेम, नृत्य और तंबोला में भी प्रतिभाग किया। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि तीज महोत्सव परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास को त्योहारों के माध्यम से समाज के समक्ष रखती हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठित होकर महिलाओं को अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्ष इंदु गुप्ता और मीरा जैन ने कहा कि तीज महोत्सव को महिलाएं उत्साह के साथ मनाती हैं। परंपरागत तरीके से सोलह शृंगार कर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचा कर गीत संगीत में अपनी प्रस्तुतियां देकर एक दूसरे को बधाई देती हैं।
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने वैश्य समाज की महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी। कहा कि महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य लगातार महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं। इस अवसर पर निधि बंसल, गरिमा अग्रवाल, डॉ. अंजलि गोयल, अरुणा बंसल, वंदना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, विनिषा और शालू आदि ने हरियाली तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर सुधीर अग्रवाल और राजीव गुप्ता आदि ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें