फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यबहिष्कार पर लेखपाल, परेशान भटके फरियादी

विज्ञापन
तहसील में धरना देते लेखपाल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले कांग्रेसी नेता की एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपालों ने तहसील मुख्यालय में कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर लेखपालों ने फिलहाल कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया।, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि 27 नवंबर तक आरोपी कांग्रेसी नेता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 28 नवंबर से बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। लेखपालों के कार्यबहिष्कार पर रहने से तहसील में आने वाले लोग विभिन्न कार्य न होने से परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड लेखपाल संघ की हरिद्वार शाखा के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यबहिष्कार होने से खसरा की नकल, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट, जमीनों की पैमाइश और निर्वाचन आदि के कार्य प्रभावित रहे। लेखपालों का आरोप है कि लालढांग क्षेत्र के कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह लहरी ने हल्का लेखपाल रामनाथ के साथ 22 अक्तूबर को मारपीट की थी। इसके बाद कांग्रेसी नेता और साथ में मारपीट करने वाले समर्थकों के खिलाफ श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। संघ के जिलाध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने कहा कि लेखपालों के साथ मारपीट की घटना से उनका मनोबल कमजोर होता है। लेखपालों की एसडीएम पूरण सिंह राणा के साथ वार्ता हुई। इसमें उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराने का भरोसा दिलाया। तब जाकर लेखपालों ने कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया। धरने पर तहसील अध्यक्ष ब्रजभूषण, मंत्री ऋषिपाल, लेखचंद गुप्ता, रामनाथ, आशीष, संदीप सैनी, प्रवीण आर्य, सुभाष चौहान, नितिन और अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें