I
I
I
Iलगातार रातों-रात बाग कटने से उद्यान विभाग पर भी उठे सवालI
बहादराबाद क्षेत्र में रातों-रात आम के बाग से हरे भरे पेड़ों काटने का मामला सामने आया है। कुछ पेड़ों की अनुमति के नाम पर रातों-रात पूरे बाग को ही साफ कर दिया गया और लकड़ी ठिकाने लगा दी। इससे पहले भी इसी तरह बाघ को साफ कर दिया गया थाए मगर मामले में उद्यान विभाग ने केवल खानापूर्ति की थी। अब फिर से बाग को काट देने के बाद विभागीय अधिकारियों की कार्यशाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद क्षेत्र में थाने से कुछ दूरी पर आम के बाग से कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति उद्यान विभाग से ली गई थी। इसकी आड़ में सोमवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर पूरा बाग ही साफ कर दिया गया। पेड़ों को काटने के बाद ट्रक और ट्रैक्टर ट्राॅलियों से भिजवा दिया गया। सुबह जब पूरा बाग साफ मिला तो आसपास के लोग भी अचंभित रह गए। इससे पूर्व भी करीब दो महीने पहले बहादराबाद क्षेत्र में अनुमति के नाम पर पूरे बाग को ही साफ कर दिया गया था।
उद्यान विभाग के उच्चाधिकारियों ने जांच कराई और केवल खाना पूर्ति करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। सवाल यह भी है कि कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति लेने के बाद पूरा बाग काटने वाले लोगों के खिलाफ उद्यान विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। उधर, मुख्य उद्यान निरीक्षक अधिकारी तेजपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।