फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गुजरात से गंगा स्नान के लिए आए परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत, परमार्थ घाट के पास हुआ हादसा

Wed, 25 Dec 2024 05:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गुजरात से गंगा स्नान करने आए परिवार के दो बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहे थे,तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान डूबे बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह गंगा स्नान करते समय गुजरात के दो बच्चे गंगा में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को अचेत अवस्था में गंगा से बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, विपुल भाई पवार निवासी ग्राम बाजीपुरा थाना वलोड जिला तापी गुजरात अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आए थे। बुधवार को परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच अचानक विपुल भाई की बेटी प्रत्यूषा (13), बेटा दर्श (6) गंगा की तेज बहाव में बहने लगे। बच्चों को बहता देख परिवार ने शोर मचा दिया। इसके बाद परिवार के साथ ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। दोनों बहकर लापता हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा

घटना की जानकारी मिलते ही सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जल पुलिस की टीम के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया। कुछ देर बाद ठोकर नंबर-13 के पास पानी से बेसुध अवस्था में दोनों मासूमों को बाहर निकालकर तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवया गया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंचनामा भरकर मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। परिवार दो दिन पहले ही हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें