फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में हटी और लगी राज्यपाल की नेम प्लेट

Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने और हरीश रावत सरकार के बहाल होने संबंधी हाईकोर्ट का कोई लिखित आदेश आने के पहले ही सचिवालय के चौथे तल पर नेम प्लेटें बदल दी गईं। 
विज्ञापन


जैसे ही राष्ट्रपति शासन हटने की खबर मिली आनन-फानन में राज्यपाल की नेम प्लेट हटा दी गई और इसके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नेम प्लेट लगा दी गई। हालांकि इस संबंध में सचिवालय प्रशासन को कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला था।

राज्यपाल के साथ ही उनके दो सलाहकारों की नेम प्लेट भी हटवा दी गई। कोर्ट के फैसले की खबर के चंद घंटों के बाद चौथे तल का नजारा राष्ट्रपति शासन के पहले जैसा हो गया था। मुख्यमंत्री के रूप में हरीश रावत की नेम प्लेट शुक्रवार शाम तक लगी रही। 
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन आया हरकत में 
जैसे ही सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले पर स्थगनादेश की खबर आई सचिवालय प्रशासन फिर हरकत में आया। कर्मचारियों ने जल्दी से जाकर हरीश रावत की नेम प्लेट हटाई और उसके स्थान पर राज्यपाल की नेम प्लेट लगा दी। लेकिन, देर शाम तक राज्यपाल के सलाहकारों की नेम प्लेट नहीं लगाई गई थी। 

राज्यपाल के सलाहकारों के स्थान पर किसी अफसर की नेम प्लेट नहीं लगाई थी। अधिकारियों को इंतजार था कि चौथे तल के सलाहकारों के खाली कक्ष पर जिन्हें भेजा जाएगा उनके नाम की प्लेट लगा दी जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें