उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे डिडासारी, स्याबा, अठाली में नदी पर बनी वैकल्पिक पैदल पुलिया बह गई। पैदल पुलिया बहने से ग्रामीणों को ट्राली से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जोशियाड़ा में भागीरथी नदी पर बना वैकल्पिक सड़क मार्ग भी पानी में समा गया है, जिससे एक मैक्स नदी के बीच टापू में फंस गई है।
मंगलवार तड़के बिना बारिश के अचानक भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से डिडसारी, स्याबा और अठाली में ग्रामीणों द्वारा नदी पर लगाई लकड़ी की वैकल्पिक पुलिया बह गई। वैकल्पिक पुलिया बहने के बाद अब तीन गांवों के ग्रामीणों को ट्राली से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा।