फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा और सिपाही समेत पांच पर अपहरण का केस

Sun, 17 Apr 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मेरठ पुलिस के दारोगा और सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। उक्त सभी पर जल विद्युत निगम कर्मचारी को जबरन उठा ले जाने, मेरठ में एक होटल में रखने और जबरन एक संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप है। 
विज्ञापन


नई यमुना कालोनी डाकपत्थर निवासी शशांक चौधरी पुत्र स्वर्गीय अजय चौधरी डाकपत्थर ऊर्जा भवन में कार्यरत है। तहरीर में उसने पुलिस को बताया कि उसकी दादी विजय चौधरी ने 16 अगस्त 2014 को मेरठ में अपनी एक संपत्ति का सौदा मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र निवासी सौरभ चौधरी, पंकज और सुशील कुमार से किया था। 

आठ माह के भीतर उक्त तीनों लोगों ने उन्हें 1.19 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। जिस आधार पर संपत्ति का बैनामा किया जाना था, लेकिन तय तिथि तक वे अलग अलग किस्तों में केवल 80. 15 लाख रुपये का भुगतान कर सके। 
विज्ञापन


भुगतान न करने पर हुआ दोनों पक्षों में विवाद
शेष रकम के भुगतान के लिए उन्होंने 30 अप्रैल 2015 का दिन निर्धारित किया। लेकिन निर्धारित दिन तक वह शेष राशि का भुगतान नहीं कर सके। जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

आरोप है कि 25 दिसंबर 2015 को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उक्त तीनों लोगों के साथ लालकुर्ती थाने के दरोगा राममिलन यादव और सिपाही नाजिम समेत आठ से दस लोग उन्हें जबरन उठा कर ले गए। उसे थाने न ले जाकर वहां एक होटल में रखा गया। रात भर दादी को उसे अपहरण करने की धमकी देकर बैनामा कराने का दबाव बनाया गया। 

सुबह दादी और उसे रजिस्ट्रार दफ्तर में ले जाकर जबरन बैनामा कराया गया। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि तहरीर पर दारोगा, सिपाही समेत सौरभ चौधरी, पंकज और सुशील के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें