फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन: टिप्पर खाई में गिरा एक की मौत, दो घायल

Sun, 17 Apr 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
रामबन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामबन-गूल रोड पर पड़ने वाले कंगा इलाके में एक सेंट्रो कार (जेके19-1652) अनियंत्रित होकर करीब दो फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक जगदीश राज (24) निवासी धर्मकुंड की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जाता है कि जगदीश कार लेकर रामबन से धर्मकुंड अपने घर की ओर जा रहा था। उसके साथ कार में कोई और नहीं था। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और राहत दल ने घटनास्थल के आसपास काफी तलाशी की, लेकिन एक ही शव मिला। मृतक के परिवार वाले भी कार में एक लोग के होने की बात बता रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा बनिहाल थाना अंतर्गत पड़ने वाले साबनवास इलाके में हुआ। यहां चंबलवास से बनिहाल की ओर जा रहा टिप्पर (जेके02जी-2565) चालक से अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर का चंबलवास के रहने वाले चालक मो. अमीन और बारह वर्षीय बालक यासीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने बनिहाल उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को श्रीनगर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें