गांव पंजनहेड़ी में पत्नी की दिमागी हालत से आजिज आकर पति ने ही आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दो दिन बाद हत्याकांड का पटाक्षेप करते हुए कनखल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से हत्याकांड को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा बरामद कर लिया है।
गांव पंजनहेडी की रहने वाली प्रेमलता की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना पर 17 अप्रैल को पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस हुए के कान खड़े
इधर, लक्सर के गांव खड़जा कुतुबुपुर से आए मृतका के भाई संजीव ने जीजा पर बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस के कान खड़े हो गए थे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि गांव जगजीतपुर अड्डे के पास से पति श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब वो टूट गया।