फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में बुधवार की सुनवाई पर टिकीं दलों की निगाह

Tue, 05 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन को लेकर अब सियासी दलों की निगाह बुधवार को उच्च न्यायालय में होने वाले घटनाक्रम पर है। कांग्रेस और भाजपा की ओर से कोर्ट के फैसले का अनुमान लगाते हुए विकल्पों पर विचार करने का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन


अपने-अपने विधायकों को दोनों ही दलों ने अलर्ट पर रखा हुआ है। कांग्रेस के बागी विधायकों के भी मुंबई से लौट आने की जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस के विधायक हिमाचल में हैं और यह बुधवार तक लौट सकते हैं।

इससे पहले उच्च न्यायालय की एकल पीठ से 31 मार्च को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। कांग्रेस को यह रास नहीं आया कि बहुमत परीक्षण में बागी नौ विधायकों को भी मतदान कराने को कहा गया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को दी है चुनौती
भाजपा को बहुमत परीक्षण कराने का फैसला रास नहीं आया। कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को चुनौती दी तो भाजपा ने एकल पीठ निर्णय को चुनौती दी। अब छह अप्रैल को हो रही इन मामलों की सुनवाई पर दोनों दलों के भविष्य की रणनीति टिकी हुई है। 

मंगलवार को कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रति शपथ दाखिल कर विनियोग विधेयक पारित होने का दावा किया। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दाखिल जवाब में विधानसभा अध्यक्ष के सदन में अधिकार का मामला उठाया गया है। कोर्ट में बुधवार को हो रही सुनवाई को देखते हुए मंगलवार को दोनों दलों के रणनीतिकार भी माथापच्ची में जुटे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें