प्रदेश की 28 हजार भोजन माताओं के लिए खुशखबरी है। विभाग की ओर से इस बार उन्हें एक महीने का अतिरिक्त मानदेय दिया गया है। भोजन माताओं को साल में दस महीने का मानदेय दिया जाता है, लेकिन इस साल पहली बार उन्हें एक महीने का अतिरिक्त मानदेय दिया गया है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा पर विभाग की ओर से भोजन माताओं को यह मानदेय दिया गया है। संयुक्त निदेशक एमडीएम पीएस बिष्ट ने कहा कि अतिरिक्त मानदेय के लिए विभाग की ओर से चार करोड़ 85 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भोजन माताओं को यह मानदेय दिया जाएगा। अतिरिक्त मानदेय पर आने वाला खर्च राज्य की ओर से वहन किया जा रहा है।