फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंई और बिशुंग में पूजा अर्चना का दौर जारी

विज्ञापन
सुंई बिशुंग के आषाड़ी वायुरथ महोत्सव में मास्क बांटकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते समिति के - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में कोरोना नियमों का पालन कर मंदिरों में पूजा, अर्चना की जा रही है। समिति की ओर से खेलकूद, शैक्षिक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे, मुख्य संरक्षक सचिन जोशी ने बताया कि कोरोना काल में सादगी के साथ मंदिरों में पूजा की जा रही है। देवडांगर तारा दत्त थ्वाल, शेखर थ्वाल, दीवान सिंह, दिनेश ढेक, दीपक मेहरा पांच दिनों तक उपवास रखकर पूजा कर रहे हैं।
भगवती मंदिर के पुजारी कैलाश चौबे, आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी राजेश पुजारी नित्य सुंई बिशुंग के 25 गांवों से दूधाक्षत लाकर आदित्य महादेव मंदिर सुंई और कडाई मंदिर बिशुंग में खीर और पूरी का भोग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रात को पूजा, अर्चना के बाद मंदिर में भजन, कीर्तन हो रहे हैं। महोत्सव के लिए यहां के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति की ओर से देवडांगरों और श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कर मास्क बांटे जा रहे हैं।
कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान भुवन चौबे, गौरव पांडेय, सुनील चौबे, नीरज करायत, आनंद माहरा, डॉ. टीडी तिवारी आदि आयोजन में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें