फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षक न होने से एसएमसी ने जताया रोष

विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते समन्वयक देवी दत्त जोशी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। समग्र शिक्षा योजना के तहत क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षक नहीं होने पर विद्यालय प्रबंध समितियों ने रोष जताया है। उन्होंने शिक्षकों की कमी को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सीआरसी में हुई बैठक में सीआरसी समन्वयक डीडी जोशी ने कहा कि विद्यालयों में अध्यापकों की कमी है। लॉकडाउन के बाद से अधिकतर सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ गई है। छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षक नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कम छात्र और अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों से शिक्षकों को कम शिक्षक वाले स्कूलों में समायोजित करने की मांग की गई लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित और बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। मांग के बावजूद खाली पद नहीं भरे जा सके। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, प्रीति, ललिता, इरशाद हुसैन, तानिया, राजेंद्र कुमार, पूनम धौनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें