फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अंगों की तस्करी में दो को दबोचा

विज्ञापन
बनबसा में एसएसबी ने पकड़ा पशु सींग निर्मित बिस्कुट आकार के नग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने नेपाल की ओर जा रही एक बाइक को अपनी जांच चौकी पर रोक चेकिंग की तो उसमें पशुओं के सींगों के बिस्कुट आकार में तराशे गए 310 नग मिले। एसएसबी ने उन्हें जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम बनबसा से नेपाल जा रही एक बाइक पर सवार दो लोगों को ई-कंपनी के जवानों ने रोका। पूछताछ में बाइक सवारों ने बताया कि व कपड़े लेकर काठमांडो जा रहे हैं।
एसएसबी कर्मियों ने बाइक में रखे बैग को खोला तो उसमें पशुओं के सींग के तराशे गए 310 टुकड़े मिले। बिस्कुट आकार वाले इन सींगों का वजन करीब 12 किलो था।
एसएसबी ई कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार ने बताया कि बनबसा के ग्राम चंदनी निवासी जगजीवन बाइक पर नेपाल के लिए सवारी ढोता है। वह काठमांडो जा रहे यूपी के जिला संभल निवासी गुरफान को छोड़ने गड्ढा चौकी नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन

पशु अंग तस्करी की आशंका के कारण एसएसबी ने बाइक और सामान समेत दोनों आरोपियों को पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के सुपुर्द कर दिया। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान को जब्त कर उसकी जांच करवाई जा रही है।
आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। पकड़े गए सामान की जांच वन विभाग देहरादून स्थित प्रयोगशाला में करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही आरोपियों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें