फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदहाल सड़क पर जल्द डामरीकरण कराओ हुजूर

Thu, 23 Nov 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार से ब्लाॅक कार्यालय तक बदहाल सड़क पर डामरीकरण न करने पर जनप्रतिनिधियों और लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, लाल सिंह अधिकारी आदि का कहना है कि बाराकोट बाजार से ब्लाॅक कार्यालय के लिए जाने वाला सड़क मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आपदा के दौरान सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से मलबा कई स्थानों पर सड़क पर आ गया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख ने बताया कि पिछली बार करीब सात साल पूर्व लोगों के आंदोलन के बाद लोनिवि ने सड़क पर डामरीकरण कराया था।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग से अस्पताल, ब्लाक, पुलिस चौकी के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। बगौली ने कहा कि इस बदहाल सड़क पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

कहा कि सड़क में डामरीकरण का मुद्दा उन्होंने बीडीसी बैठक, तहसील दिवस में उठाया है लेकिन इसका कोई सुधलेवा नहीं है। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार बाराकोट बाजार से ब्लाॅक कार्यालय तक 900 मीटर सड़क पर डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। डामरीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें