फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार 22वें दिन भी जारी

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ताएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मानदेय बढ़ाने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 22वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। आशाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर धरना, प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के लंबा खिंचने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी जोशी, जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी, संगीता देवी, उषा जोशी, रेखा पनेरू आदि आशाओं ने नारे लगाए। उनका कहना था कि आंदोलन को 22 दिन होने के बाद भी शासन, प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा 18 हजार रुपया मासिक मानदेय
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय सहित कई मांगों पर चर्चा की। मांगें जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मीना बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मासिक मानदेय देने, अन्य विभाग के कार्य करने पर किराया भत्ता दिलाने, मोबाइल रिचार्ज की राशि समय पर दिलाने आदि की मांग रखी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विमला पनेरु, उषा कुंवर, शर्मिंला बोहरा, लक्ष्मी थापा, उषा जोशी, संतोषी बोहरा, रश्मि सामंत आदि रहीं। वहीं एक्टू से संबद्ध आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आंदोलित आशा वर्करों ने सोमवार को 22वें दिन भी संयुक्त चिकित्सालय में धरना, प्रदर्शन किया। वहां संगठन की क्षेत्रीय अध्यक्ष लीला ठाकुर, पूनम सक्सेना, मीना चंद, निर्मला महर, माया चौहान, रेखा वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें