फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में गरजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट परिसर में धरना, प्रदर्शन किया। 18000 मानदेय देने की मांग के लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीएलओ ड्यूटी का भी बहिष्कार किया है। इनमें विमला पनेरू, गोविंदी मेहता, अनीता जोशी, पूजा भट्ट, ममता बोहरा, प्रवीना गड़कोटी, हेमा जोशी, हेमा बोरा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

टनकपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 12 दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में नारेबाजी की और मांग पूरी होने तक एकजुटता से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। धरना-प्रदर्शन में सरोज मौनी, गोविंदी पंत, गोविंदी मेहता, नीरू बिष्ट, देवकी सामंत, दीपिका शर्मा, अनीता मर्तोलिया, ललिता परगाई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें