फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णािगिरि धाम में निजी कंपनी संभालेगी बिजली व्यवस्था

Mon, 09 Sep 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अब ऊर्जा निगम मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आउट सोर्स के तहत निजी कंपनी को मरम्मत समेत कई अन्य कार्य सौंपेगा। एजेंसी के कर्मियों को पूर्णागिरि धाम क्षेत्र और उससे सटे गांवों में बिजली लाइन की मरम्मत का काम सौंपने की तैयारी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र और उसे सटे ग्राम नायकगोठ, उचौलीगोठ, बूम, ठुलीगाड़, पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में बिजली सप्लाई और मरम्मत कार्य विभाग की ओर से किया जाता है। अब विभाग की ओर से उक्त क्षेत्र में मरम्मत कार्य आउट सोर्स एजेंसी से कराने का प्रस्ताव है। एजेंसी को इस क्षेत्र में लाइन की मरम्मत, ट्रांसफार्मर बदलने, बिल वसूली, नए कनेक्शन आदि का कार्य सौंपा जा रहा है।
इससे मां पूर्णागिरि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। बताया कि वर्तमान में बड़े क्षेत्र में बरसात के समय अधिक दिक्कत आती है। एजेंसी को कार्य मिलने पर मरम्मत आदि कार्य त्वरित गति से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें