फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री खेल विकास निधि से संवरेगी खिलाड़ियों की तस्वीर

Sat, 02 Mar 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मुख्यमंत्री खेल विकास निधि से तकदीर संवरेगी। निधि के तहत खिलाड़ियों को 25 हजार आर्थिक सहायता प्रतिमाह दी जाएगी। प्रशिक्षण और खेल उपकरणों के लिए लाखों की राशि चयनित खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खेल विकास निधि से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निधि के तहत चयनित खिलाड़ियों को एक वित्तीय वर्ष के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण, खेल उपकरणों और अन्य के लिए 10 लाख रुपये तक की अधिकतम धनराशि खिलाडियों को मिलेगी। इस निधि के तहत ओलंपिक खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई, सैफ खेल और राष्ट्रीय खेलों में शामिल खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए चयनित खिलाड़ियों से प्राप्त आवेदन का निस्तारण 45 दिनों में उत्कृष्ट खिलाड़ी चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें