फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे अस्पताल संबद्ध किए सीमांत तामली के फार्मासिस्ट और जीएनएम

विज्ञापन
तामली का अस्पताल। फोटो: विज्ञप्ति - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तामली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में फार्मासिस्ट और जीएनएम के संबद्धीकरण से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबद्धीकरण को निरस्त करने की मांग लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले तामली पीएचसी के फार्मासिस्ट को दूसरे स्वास्थ्य केंद्र और जीएनएम को जिला अस्पताल संबद्ध कर दिया गया। इससे सीमांत तल्लादेश की आठ गांवों के तीन हजार लोग प्रभावित हो रही है। लोगों को मामूली दिक्कत के लिए 51 किमी दूर चंपावत आना पड़ रहा है। बीडीसी सदस्य मनोज कुमार जोशी ने बताया कि इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। अब नाराज ग्रामीणों ने संबद्धीकरण निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में प्रधान भावना जोशी, पुष्कर सिंह, सीता देवी, चंचल सिंह, गणेश जोशी, दिनेश पांडे, रेनू बिष्ट, मधु सिंह, मनोज कुमार, जय राम, ज्ञानी राम, प्रकाश सिंह, शंकर, राम गिरी, ज्योति आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि संबद्धीकरण उनके स्तर से नहीं हुआ। उन्होंने पूरे मामले को दिखवाकर सोमवार तक निस्तारित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें