फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत बाजार से वाहनों के संचालन पर रोक से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
:सों का संचालन न होने से लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में परेशान यात्री। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत उपचुनाव में नामांकन कार्यक्रम के दौरान चंपावत मुख्य बाजार से वाहनों की आवाजाही रोकने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों तक रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते रहे। आखिर में कई यात्री घरों की ओर लौटे तो कई यात्री टैक्सियों में मनमाना किराया देकर टनकपुर जाने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि चंपावत बाजार से वाहनों के संचालन पर रोक के कारण वाया देवीधुरा बसों के संचालन की व्यवस्था की गई थी लेकिन यह रूट लंबा होने और किराया अधिक होने के कारण यात्री नहीं आए। उन्होंने बताया कि सुबह वाया चंपावत दिल्ली, हल्द्वानी के लिए एक-एक और बरेली के लिए दो बसों का संचालन किया गया। उसके बाद बसों का संचालन बंद करना पड़ा। दोपहर दो बजे बाद बसों का संचालन बहाल हुआ। एजीएम ने बताया कि काशीपुर, ऋषिकेश, वाया देवीधुरा-देहरादून बसों का संचालन नहीं हुआ। इसका लाभ टैक्सी चालकों ने उठाया। उन्होंने यात्रियों को वाया ललुवापानी रोड से टनकपुर पहुंचाया। इसके लिए 50 से 100 रुपये प्रति सवारी किराया अतिरिक्त वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें