फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए छह दिन सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा

विज्ञापन
Indo-Nepal Border Will Seal Today
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल एवं भारत में चुनाव के लिए इस माह चंपावत जिले दो बार सीमा सील होगी जबकि पिथौरागढ़ में एक बार। इससे भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन प्रभावित होने के साथ ही कारोबार भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

नेपाल में 13 मई को होने वाले ग्राम विकास समितियों और निकाय चुनाव के लिए 10 मई की शाम छह बजे से 13 मई की शाम छह बजे तक पिथौरागढ़-चंपावत दोनों ही जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी जबकि चंपावत में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 मई की शाम छह बजे से 31 मई की शाम छह बजे तक चंपावत जिले में नेपाल सीमा सील रहेगी। मई में दो बार सीमा सील होने से जहां आम जनता को दोनों देशों के बीच आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा वहीं कारोबारियों पर भी भारी असर पड़ेगा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल में 13 मई एवं भारत में 31 मई को होने वाले चुनाव के लिए 72 घंटे पूर्व दोनों देशों के बीच आवागमन ठप रहेगा। इस दौरान अन्य देशों के पर्यटकों एवं गंभीर बीमारों को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा सकेगी।
बनबसा वासी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा ने बताया कि छह दिन तक सीमा सील होने से बनबसा में करीब ढाई करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी और पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि इससे रोजाना करीब 40 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी, फल विक्रेताओं और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के कारोबारियों समेत कस्टम एवं रोडवेज को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें