फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत मंच-तामली क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह से सीमांत तामली में लगाए गए मोबाइल टावर में गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल सेवा ध्वस्त होने के कारण लोगों का शेष दुनिया से संचार संपर्क कट गया है। होली पर्व के दौरान लोग अपने मित्रों और शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश तक नहीं भेज पाए।
विज्ञापन

ग्रामीण भुवन चंद जोशी, देवेंद्र जोशी, विपिन जोशी, प्रहलाद सिंह, महा सिंह, शेर सिंह, मदन पांडेय आदि ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल की लचर संचार सेवा के कारण लंबे समय से परेशानी हो रही है जबकि क्षेत्र में निजी क्षेत्र के अन्य मोबाइल नेटवर्क कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल के मोबाइल टावर में आई गड़बड़ी को दूर कर संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग उठाई है। वहीं बीएसएनएल के जेई विनय बहादुर ने बताया कि मोबाइल टावर में आई गड़बड़ी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें