फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में बहुमंजिली पार्किंग निर्माण को मिली वित्तीय मंजूरी

विज्ञापन
मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग निर्माण को मिट्टी की जांच के लिए खुदाई करता कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर में बहुमंजिली पार्किंग निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए 296.79 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही कार्यदायी विभाग उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को 118.72 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। बजट मिलने के बाद कार्यदायी विभाग ने निर्माण स्थल की मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में टनकपुर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर शहर में बहुमंजिली वाहन पार्किंग बनाने की घोषणा की थी।
दो साल पहले नगर पालिका ने 3.41 करोड़ के बजट की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी, जो मंजूर नहीं हुई। इसके बाद आवास विकास परिषद के माध्यम से हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन वर्क लि. (एचएससीएल) के माध्यम से बनाई गई डीपीआर को भी शासन ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन

अब शासन ने उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की 296.79 लाख रुपये की डीपीआर को वित्तीय मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।
शासनादेश का हवाला देकर नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए शासन ने कार्यदायी विभाग को 118.72 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया है। इसके लिए कार्यदायी विभाग ने सोमवार ने निर्माण स्थल न्यू टैक्सी स्टैंड की मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया है।
70 छोटे वाहन खड़े करने की होगी क्षमता
टनकपुर (चंपावत)। न्यू टैक्सी स्टैंड में प्रस्तावित बहुमंजिले परिसर में करीब 70 छोटे वाहनों को एक साथ पार्किंग की व्यवस्था होगी। नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि पार्किंग स्थल के भूमिगत तल का क्षेत्रफल 926 वर्गमीटर, भूतल का 897, पहली मंजिल का क्षेत्रफल 353 वर्गमीटर होगा। संवाद
15.90 हेक्टेयर वन भूमि के प्रत्यावर्तन पर सहमति
चंपावत। जिला सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें राजमार्ग निर्माण के लिए 15.90 हेक्टेयर वन भूमि के प्रत्यावर्तन पर सहमति जताई गई।
बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 डी के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 के 40 किमी, निकट जगबुड़ा पुल से चार लेन चौड़ीकरण के लिए 15.90 हेक्टेयर वन भूमि भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली, प्रयोक्ता एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पक्ष में प्रत्यावर्तन के लिए प्रस्ताव सदस्यों के समक्ष रखा गया।
इस पर सर्वसम्मति व्यक्त की गई। डीएम ने सभी पक्षों से कहा कि अपने स्तर की कार्यवाही को अकारण लंबित न करें। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सीमा, जिला हरीश राय, मीनू, दीपक गहतोड़ी आदि उपस्थित रहे, जबकि डीएफओ तराई पूर्वी और एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया भी वर्चुअली जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें