चंपावत। पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। गोष्ठी में लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। बीते माह सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
एसपी ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना भय के सकुशल संपन्न कराने को लेकर संवेदन और अति संवेदनशील मतदान स्थलों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक, भ्रामक सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों की मॉनिटरिंग करने, अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने, लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शत-प्रतिशत शस्त्रों को जमा कराए जाने को निर्देशित किया गया। इस मौके पर सीओ विपिन चंद्र पंत, शिवराज सिंह राणा, वंदना वर्मा, आरआई महेश चंद्रा सुंदर सिंह गनघरिया, जितेंद्र सिंह, हयात सिंह, विजय सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह खड़ायत, सुमन पंत, मीनाक्षी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
बाक्स
इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
चंपावत। अपराध गोष्ठी में एसओजी के हेड कांस्टेबल नवल किशोर, गणेश सिंह, लाल सिंह, एजाज अहमद और फायरमैन सुनील कुमार को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण बाल विकास विभाग की ओर से प्रधान लिपिक दीपा बिष्ट और चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी सुमन पंत को सम्मानित किया गया। संवाद