फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हरी धरें मुकुट खेलें होरी...

Tue, 12 Mar 2024 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। हरेला क्लब महिला विंग की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिला होल्यारों ने बैठकी और खड़ी होली गीतों से माहौल को होलीमय बना दिया।
विज्ञापन

महिला विंग की सचिव पुष्पा मुरारी के आवास पर अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में हुए होली मिलन कार्यक्रम में महिला होल्यारों ने हरी धरें मुकुट खेलें होरी, श्री धरें मुकुट खेलें होरी, ले चल ले चल रंग ले महल आदि होली गीतों से धूम मचाई। महिला सदस्यों ने खड़ी होली और बैठकी दोनों तरह की होली का गायन किया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने गुझियों आदि व्यंजनों भी आनंद लिया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक गीता चंद, डॉ. प्रभा जोशी, उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उप सचिव हेमा जोशी, उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, प्रचार प्रसार मंत्री रेखा बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी पूनम गड़कोटी, पुष्पा जोशी, शांति भट्ट, पदमा पोखरिया, पुष्पा गढ़कोटी, रेखा पांडे, आशा पुजारी, ज्योत्सना खर्कवाल, रेवती जुकारिया, हेमलता गढ़कोटी, भावना खर्कवाल, चंद्रकला जोशी, चंदा तड़ागी, मधु अधिकारी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

................
संगीत विभाग में पर्वतीय होली की मची धूम

- डिग्री कालेज के संगीत विभाग में हुई कार्यशाला

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग में होली संगीत कार्यशाला में दूसरे दिन मंगलवार को पर्वतीय होली की धूम मची। विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने पहाड़ की होली पर व्याख्यान के साथ ही विभिन्न रागों के होली गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा पर्वतीय होली का अनूठा अंजाम है। होल्यारों ने गीत राग जैजैवंती पर प्रस्तुति आजा रे बलमुवा डेरे हमारे, मुंह पर मलूं गुलाल.. से रंग जमाया।
कोमल रौतेला ने गीतहोरी मची कुंजन पर, आकांक्षा राय ने गीत- विरज में होरी रे रसिया,विद्यांशु विश्वकर्मा ने-होरी हो रंगलाल..गीत से धमाल मचाया। रिया चंद ने गीत-जा रे अपने मंदिरवा, नितीश सिंह ने गीत-वन को चले दोऊ भाई.. से माहौल को होलीमय किया। इस मौके पर विनय भट्ट, गोपाल नेगी, माधवी बिष्ट, प्रियंका पांडेय, सौरभ गिरी, संजना, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें