फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर पंचेश्वर में नदी किनारे मिली विस्फोटक सामग्री

Thu, 28 Mar 2024 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा का विभाजन करने वाले पंचेश्वर स्थित सरयू नदी किनारे विस्फोटक सामग्री मिलने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को एसएसबी पंचम वाहिनी के एसआई जीडी जगत राम ने भारत-नेपाल सीमा पर ग्राम सभा सिमलौदा, पंथ्यूड़ा में सरयू नदी के पास विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना दी थी। इस पर मौके पर पहुंचकर नदी किनारे से 450 ग्राम जिलेटिन, एक डेटोनेटर और एक सेफ्टी फ्यूज बरामद किया गया। कोतवाल ने बताया कि एसएसबी के एसआई जगत राम की तहरीर पर देर रात को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
मामले की जांच कोतवाल इंद्रजीत स्वयं कर रहे हैं। बॉर्डर पर विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। कोतवाल ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से क्षेत्र में बाहरी, अजनबी, संदिग्ध लोगों के दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस और एसएसबी को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें